शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Price of petrol and diesel
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 मई 2019 (11:16 IST)

कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल हुआ महंगा, पेट्रोल स्थिर

कच्चे तेल के दाम में तेजी से डीजल हुआ महंगा, पेट्रोल स्थिर - Price of petrol and diesel
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम ही दिख रही है। यही कारण है कि डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं पेट्रोल स्थिर बना हुआ है। इससे पहले तेल कंपनियों ने लगातार 6 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती करने के बाद बुधवार को भाव में कोई बदलाव नहीं किया था।

देश के प्रमुख महानगरों में डीजल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की नई कीमत 65.91 रुपए, 67.66 रुपए, 69.05 रुपए और 69.66 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं चारों महानगरों में पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 71.18 रुपए, 73.25 रुपए, 76.79 रुपए और 73.88 रुपए प्रति लीटर हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हालिया तेजी के बाद अब राहत मिलने की गुंजाइश कम ही दिखाई दे रही है। आशंका है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। उल्‍लेखनीय है लगातार 6 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। 6 दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 1.82 रुपए लीटर, जबकि डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर घट गए थे।
ये भी पढ़ें
मोदी का पलटवार, सत्ता के नशे में ममता, देखते हैं आज रैली होने देंगी कि नहीं