Hanuman Chalisa
✕

भारत में एक साथ हों सभी चुनाव : राष्ट्रपति कोविंद

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (12:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बार-बार होने वाले चुनावों से विकास में बाधा पड़ने के मद्देनजर सभी चुनाव एक साथ कराने के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के बीच सहमित बनाने के लिए संवाद बढ़ाने की जरूरत बताई है।


राष्ट्रपति ने संसद के बजट सत्र पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि जनता में देश के किसी न किसी हिस्से में लगातार होने वाले चुनावों से विकास बाधित होने और दूसरे विपरीत प्रभावों को लेकर चिंता है।

उन्होंने कहा कि गवर्नेंस के प्रति सजग लोगों में, देश के किसी न किसी हिस्से में लगातार हो रहे चुनाव से, पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को लेकर चिंता है। बार-बार चुनाव होने से मानव संसाधन पर बोझ तो बढ़ता ही है, आचार संहिता लागू होने से देश की विकास प्रक्रिया भी बाधित होती है।

कोविंद ने कहा कि यह देखते हुए देश में एक साथ चुनाव कराने के विषय पर चर्चा और संवाद बढाया जाना चाहिए तथा सभी राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाई जानी चाहिए।  उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समय समय पर यह कहते रहे हैं कि बार बार चुनाव कराने से होने वाले खर्च तथा विकास कार्यों में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए देश में सभी चुनाव एक बार में ही कराए जाने चाहिए। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख