dharma sangrah
✕

अयोध्या में दीपोत्सव पर फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, जानिए इस बार कितने जलेंगे दीप

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (20:09 IST)
Deepotsav in Ayodhya: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के मार्गदर्शन में रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। विवि प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। अयोध्या के 51 घाटों पर 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित कर विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए आवासीय परिसर सहित सम्बद्ध 27 महाविद्यालयों, इंटरमीडिएट के 19 कॉलेज तथा 45 स्वयंसेवी संस्थाओं की बढ़-चढ़कर सहभागिता होगी। घाटों पर 24 लाख से अधिक दीए बिछाने के लिए 25 हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे, जिनमें शिक्षक, छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेटस एवं स्वयंसेवी रहेंगे।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप 21 लाख से अधिक दीए जलाने के लक्ष्य के सापेक्ष 24 लाख से अधिक दीए राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर घाट समन्वयकों की निगरानी में जलाए जाएंगे। इस संबंध में दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने सभी घाटों पर दीए की संख्या के साथ स्वयंसेवकों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है।
 
राम की पैड़ी की घाट संख्या एक पर 65000 दीप, घाट दो पर 38000 दीप, घाट तीन पर 48000 दीप, घाट चार पर 61000 दीप, घाट पांच पर 24000 दीप, घाट छह पर 31000 दीप, घाट सात पर 68000 दीप, घाट आठ पर 69000 दीप, घाट नौ पर 88700 जलाए जाएंगे। हर स्थान के लिए अलग-अलग स्वयंसेवकों की संख्या भी तय की गई है। 
वहीं 11 ग्यारह पर 75500, घाट 12 पर 105000, घाट 13 पर 75500 दीप, घाट 14 पर 105100 दीप, घाट 15 पर 37000 दीप, घाट 16 पर 44000 दीप, घाट 17 पर 46000 दीप, घाट 18 पर 20000 दीप, घाट 19 पर 50000 दीप, घाट 20 पर 52000 दीप, घाट 21 पर 23000 दीप, घाट 22 पर 22300 दीप, घाट 23 पर 6700 दीप,घाट 24 पर 11500 दीप, घाट 25 पर 16500 दीप, घाट 26 पर 16000 दीप, घाट 27 पर 16000 दीप, घाट 28 पर 52000, घाट 29 पर 55000 दीप और घाट 30 पर 32000 दीप जलाए जाएंगे। इसी तरह अन्य घाटों पर भी दीप जलाए जाएंगे। दीपों को रखने और जलाने के लिए हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। 
 
दीपोत्सव नोडल अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 7 नवंबर से घाटों पर दीए रखने का कार्य शुरू हो जाएगा। 8 नवम्बर से स्वयंसेवकों द्वारा घाट समन्वयकों की निगरानी में घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा। अयोध्या के 51 घाटों का मार्किंग कार्य सहायक कुलसचिव मोहम्मद सहील के देखरेख में पूर्ण हो गया है। 
 
दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए इंटर कॉलेजों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को दीपों को सजाने व जलाने को लेकर प्रशिक्षित किया गया है। इनमें अभी तक 12 से अधिक कॉलेजों को पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया है। दीपोत्सव को लेकर स्वयंसेवकों में भी काफी उत्साह है। 
 
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख