dharma sangrah
✕

प्रयाग कुंभ मेला : 22000 पुलिसकर्मी करेंगे सुरक्षा, 1135 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (15:57 IST)
इलाहाबाद। अगले वर्ष यहां लगने वाले कुंभ मेले में राज्य सरकार ने 22000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने की तैयारी की है और इसके लिए ऐसे पुलिसकर्मियों की तैनाती को प्राथमिकता दी जाएगी, जो कुंभ मेले की परंपराओं का ख्याल रखते हों।


पुलिस उप महानिरीक्षक (कुंभ) केपी सिंह बताया, मेले में पीएसी, पीआरडी, होमगार्ड, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों से 20000-22000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस तैनाती में उन पुलिसकर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कुंभ मेले की परंपराओं का ख्याल रखना जानते हों।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उत्तराखंड से भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है, क्योंकि हरिद्वार कुंभ मेले के सफल आयोजन में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पुलिसकर्मी आबंटित कर दिए हैं।

सिंह ने बताया कि चूंकि कुंभ मेले के दौरान मेला क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है, इसलिए यह सुनिश्चित किया गया है कि सिपाही 40 वर्ष, हेड कांस्टेबल 50 वर्ष और एसआई 55 वर्ष से अधिक आयु के न हों।

उन्होंने बताया कि इस बार कुंभ मेले की भव्यता को देखते हुए केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों से विशेष पुलिसबलों को मेले में तैनात कर सकती है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र में 1135 सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख