biodatamaker
✕

रनवे से आगे निकलकर झील में गिरा विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Updated: शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (15:28 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में सुदूर माइक्रोनेशियन द्वीप पर एक यात्री विमान उतरते समय रनवे से आगे निकलते हुए शुक्रवार को एक झील में गिर गया। हालांकि सभी 36 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं।


पैसिफिक डेली न्यूज की एक खबर में हवाईअड्डे के अधिकारी जिम्मी एमिलियो के हवाले से बताया गया कि एयर नियूगिनी विमान वेनो हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था और वह चुक झील में गिर गया। एमिलियो ने बताया कि सभी 36 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सुरक्षित हैं तथा किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। टि्वटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में स्थानीय लोग यात्रियों को नौका से निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। एयर नियूगिनी पापुआ न्यू गिनी की राष्ट्रीय विमानवाहक सेवा है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख