ganesh chaturthi

प्रशांत किशोर अब ममता बनर्जी के लिए बनाएंगे चुनावी रणनीति

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (17:33 IST)
नई दिल्ली। नीतीश कुमार के करीबी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के लिए काम करेंगे।
 
जानकारी के मुताबिक प्रशांत ने बुधवार को कोलकाता में ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि पीके 2020 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के लिए काम करेंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से चोट खाई ममता बनर्जी अब विधानसभा चुनाव में कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाह रही हैं। पीके से मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पीके भाजपा, कांग्रेस और जदयू के लिए भी काम कर चुके हैं। जदयू में उन्हें उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। 
 
लोकसभा चुनाव में ममता की तृणमूल कांग्रेस को 8 सीटों का नुकसान हुआ है। उसकी सीटें 2014 की 34 के मुकाबले 22 ही रह गईं। भाजपा ने यहां अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी सीटें 2 से बढ़ाकर 18 कर लीं। 
 
भाजपा के वोट प्रतिशत में भी करीब 22 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि ममता के वोट बैंक को नुकसान नहीं हुआ है। भाजपा ने वामपंथी और कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख