dipawali
✕

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अंतिम विदाई, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (14:06 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। प्रणब मुखर्जी के निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। प्रणब दा का लोधी रोड श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।


12:41 PM, 1st Sep
-ज्योतिरादित्य सिंधिया पुर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। 

10:45 AM, 1st Sep
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पूर्व राष्‍ट्रपति को श्रद्धांजलि दी। 
-कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी प्रणब दा को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे। 
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
-पीएम मोदी ने प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। बेटे अभिजीत और बेटी शर्मिष्ठा को दी सांत्वना।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी 10 राजाजी मार्ग पर प्रणब दा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
-रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। 
-CDS जनरल बिपिन रावत के साथ ही तीनों सेना प्रमुखों ने भी राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।

09:30 AM, 1st Sep
-घर पहुंचा प्रणब मुखर्जी का पार्थिव शरीर, आज 2 बजे होगा अंतिम संस्कार।

09:14 AM, 1st Sep
-प्रणब मुखर्जी के पार्थिव शरीर को आरआर अस्पताल से घर ले जाया जा रहा है।

08:52 AM, 1st Sep
-भारतीय मूल के मशहूर ब्रिटिश उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें उत्कृष्ट व्यक्तित्व बताया और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

08:01 AM, 1st Sep
-सुबह 8 बजे प्रणब का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा।
-सुबह साढ़े 9 बजे रक्षा मंत्री राजनाथसिंह प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देंगे।
-सुबह 10 बजे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देंगे।
-सुबह 11 से 12 बजे तक आम लोग प्रणब दा को श्रद्धांजलि देंगे।
-दोपहर 2 बजे लोधी रोड श्मसान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

08:00 AM, 1st Sep
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ऐसा प्रबुद्धजन बताया जिसने पूरी निष्ठा से देश की उत्कृष्ट सेवा की है।
-प्रणब मुखर्जी ने जुलाई 2012 में भारत के 13वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। वह 25 जुलाई 2017 तक इस पद पर रहे थे। प्रणब मुखर्जी को 26 जनवरी 2019 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

07:59 AM, 1st Sep

-लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे मुखर्जी सात बार सांसद रहे। अस्पताल में भर्ती कराये जाने के समय वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे।
-साथ ही उनके फेफड़ों के संक्रमण का भी इलाज किया जा रहा था। उन्हें इसके चलते रविवार को ‘सेप्टिक शॉक’ आया था।
-चिकित्सकों ने कहा कि शाम साढ़े चार बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

07:58 AM, 1st Sep
-मुखर्जी को गत 10 अगस्त को सेना के ‘रिसर्च एंड रेफ्रल हास्पिटल’ में भर्ती कराया गया था। उसी दिन उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देशभर में मिला दूसरा स्थान

Weather Today : देश के 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की आशंका

Rahul Gandhi : राहुल गांधी की प्रदर्शन के दौरान खरीदारी की अपील, INDIA Bloc Rally में क्यों शामिल नहीं हो रही CJP, दीपके ने बताया कारण

Panchkula School : तीसरी क्लास का बच्चा बना 'हैवान', पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची को लात-घूंसे बरसाने के बाद मारी ईंटें, CCTV में कैद घटना कैद हुई खौफनाक घटना

उत्तराखंड के युवाओं को CM धामी की बड़ी सौगात, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब

अगला लेख