Hanuman Chalisa

कुछ लोग स्‍वयं को भगवान मानने लगते हैं, भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा ने ट्वीट के जरिए बयां किया दर्द

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (09:46 IST)
भोपाल। भाजपा संगठन में शीर्ष स्तर पर हुए फेरबदल के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का दर्द सोशल मीडिया पर झलका है। प्रभात झा ने रविवार को लगातार 18 ट्वीट कर पार्टी के अंदर एक नई सियासी बहस छेड़ दी है। अपने ट्वीट के जरिए प्रभात झा एक तरह से संगठन और उससे जुड़े लोगों को नसीहत देते हुए नजर आए हैं।

खास बात यह है कि प्रभात झा ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को टैग किया है। लगातार किए 18 ट्वीट में से एक ट्वीट में प्रभात झा लिखते हैं कि सामान्य तौर पर आप जब किसी निर्णायक पद पर आएं तो राजा हरिशचंद्र के चरित्र को अवश्य अपने सामने रखें।

इसके बाद झा लिखते हैं, किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, कल आपके साथ भी हो सकता है। वहीं वे तंज कसते हुए लिखते हैं कि दूसरों को हार्दिक कष्ट देने वालों को जब खुद हार्दिक कष्ट होता है तभी उसे अपनी गलती समझ आती है।

एक ट्वीट में तंज कसते हुए प्रभात झा लिखते हैं कि अवसर को बांटो, पर चाटो नहीं, कुछ लोग इंसान होते हुए भी अपने को भगवान मानने लगते हैं। प्रभात झा के ये ट्वीट ऐसे समय सामने आए हैं, जब पार्टी में हाल में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को हटाकर बीएल संतोष को नया राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है।

वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने अपने इस ट्वीट के जरिए किसे संदेश देने की कोशिश की है, भले यह साफ नहीं हो, लेकिन इसके बाद पार्टी में एक नई सियासी बहस जरूर छिड़ जाएगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

UP में MBBS इंटर्न को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा स्टाइपेंड

तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल

गुजरात में यात्रियों के लिए खुशखबरी, ST निगम चलाएगा 6,500 बसें, 101 नई बसों को हरी झंडी, बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा

दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर अस्थाई रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला

अगला लेख