dharma sangrah
✕

Aadhaar में की यह बड़ी गलती तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (08:40 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया था कि 1.2 अरब से अधिक भारतीयों के पास आधार कार्ड हैं। देश में 22 करोड़ लोगों ने पैन को आधार से लिंक कराया है। करदाता पैन नंबर न होने पर आधार कार्ड नंबर से आयकर रिटर्न भर सकते हैं, लेकिन आधार की गलत जानकारी आपको भारी पड़ सकती है और इसके लिए आप पर जुर्माना लग सकता है।
 
बैंक खाता खोलने, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने में आप आधार का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर आपने गलत आधार नंबर दिया तो आप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। संबंधित प्रावधान और अधिसूचना जारी होने के बाद यह दंडात्मक प्रावधान 1 सितंबर, 2019 से लागू होने की संभावना है। खबरों के अनुसार दस्तावेजों में आधार संख्या सही नहीं पाए जाने पर इसे प्रमाणित करने वाले को भी 10 हजार जुर्माना देना होगा। हालांकि जुर्माना आदेश से पहले संबंधित व्यक्ति का पक्ष सुना जाएगा।
 
इस बार के बजट में आधार से जुड़े जो भी नए नियम बनाए गए हैं उसके मुताबिक नियमों में संशोधन किया जा रहा है। वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि बैंक में बड़े लेन-देन के लिए अब पैन कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसमें आधार कार्ड का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए धारा 272बी में संशोधन किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार आयकर अधिनियम की धारा 272बी में पैन के उपयोग से संबंधित उल्लंघनों पर दंडात्मक प्रावधान है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख