Hanuman Chalisa
✕

संजय रॉय समेत 7 का पॉलीग्राफ टेस्ट, कोलकाता रेप मर्डर केस में खुलेंगे कई राज

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2024 (14:39 IST)
Kolkata rape murder case : कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और 6 अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट शनिवार को शुरू हो गया। सीबीआई को पॉलीग्राफ टेस्ट से कोलकाता रेप मर्डर केस से जुड़े कई राज खुलने की संभावना है। ALSO READ: कविता सरकार क्‍यों लड़ रही हैं कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का केस?
 
मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट उस जेल में ही किया जा रहा है जहां वह बंद है, जबकि पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद 4 चिकित्सकों और 1 नागरिक स्वयंसेवक समेत 6 अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट सीबीआई कार्यालय में किया जाएगा।
 
दिल्ली के केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) से पॉलीग्राफ विशेषज्ञों का एक दल कोलकाता पहुंच गया है। पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू कर दिया गया है।
 
क्या होता है पॉलीग्राफ टेस्ट : पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान व्यक्ति द्वारा प्रश्‍नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ।

इस परीक्षण का इस्तेमाल सबसे पहले 19वीं सदी में इतालवी अपराध विज्ञानी सेसरे लोम्ब्रोसो ने किया था। इसमें संदिग्ध व्यक्ति से सवाल पूछे जाते हैं। उसके रक्तचाप, नाड़ी, श्वसन और त्वचा की चालकता की निगरानी की जाती है। इस टेस्ट में कॉर्डियो कफ और संवेदनशील इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल आरोपी के रक्तचाप, नाड़ी और अन्य चरों की निगरानी के लिए किया जाता है।
 
क्या है मामला : कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 9 अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 13 अगस्त को इस मामले की जांच CBI को सौंप दी थी और इसके अगले दिन केंद्रीय एजेंसी ने जांच कोलकाता पुलिस से अपने हाथ में ले ली।
 
इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि स्थानीय पुलिस ने प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को दबाने का प्रयास किया था और जब तक संघीय एजेंसी ने जांच अपने हाथ में ली, तब तक अपराध स्थल से छेड़छाड़ की जा चुकी थी। हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

UP Election 2027 : योगी के गढ़ गोरखपुर में अखिलेश का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर स्वागत के क्या हैं सियासी मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

अगला लेख