Hanuman Chalisa
✕

Pollution: उत्तर भारत में प्रदूषण की मार, दिल्ली में स्मॉग से लोग परेशान, आगरा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में खराब हुई फिजा ठीक होने का नाम ही नहीं ले रही है। आसपास के राज्यों में जलने वाली पराली और दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी की वजह राजधानी में प्रदूषण अधिक बढ़ गया। शुक्रवार को कई इलाकों में एयर क्वालिटी 700 से अधिक 700 से अधिक दर्ज की गई। हालांकि औसत तौर पर यह आंकड़ा 360 है।
 
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स पाई गई है। यह एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में आती है। इससे पहले बीते दिन भी एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' दर्ज की गई थी।
 
दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से पॉल्यूशन की वजह से विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। हवा में स्मॉग की मोटी चादरें दिखाई दे रही हैं। कुतुब मीनार, लोटस टैंपल, अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाकों में स्मॉग और लो विजिबिलिटी दर्ज की गई। साथ ही 'खराब हवा' की वजह से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना आगरा: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार गुरुवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद रहा। यहां का एक्यूआई 461 था और वृदांवन की एक्यूआई 458 रहा जिससे वह देश का दूसरा प्रदूषित शहर रहा। बृज क्षेत्र में दिनभर स्मॉग की चादर छाई रही। आगरा में जहरीली हवा की वजह से एसएनएमसी के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट की ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी और इमरजेंसी में दमा और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यह देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख