kalsarpa dosh calculator
✕

राम मंदिर जमीन घोटाले में दिग्विजय ने CM योगी से मांगा जवाब, कहा- 2 घंटे में 16.50 करोड़ का हुआ घोटाला

Updated: सोमवार, 14 जून 2021 (10:30 IST)
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए बनाया गया ट्रस्ट और उसके ट्रस्टी एक नए विवाद में फंसते हुए दिखाई दे रहे है। आरोप है कि श्री रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन को साढ़े 18 करोड़ में खरीद क चंद मिनटों में साढ़े 16 करोड़ रुपए के घोटाले को अंजाम दिया है। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूरे मुद्दे को उठाते हुए सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए लिखा कि “राम मंदिर निर्माण में भी भ्रष्टाचार का अवसर ढूँढ लिया? VHP ना पूर्व में एकत्रित चंदे का हिसाब देती है ना अब उनसे उम्मीद है। योगी जी आप तो अपने मुख्यमंत्री रहते हुए भगवान राम मंदिर निर्माण में इस प्रकार का भ्रष्टाचार तो ना होने दें। यदि यह सही नहीं है तो स्पष्टीकरण दें।
 
वहीं इन आरोपों के बाद अब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक बयान जारी कर सफाई दी है। उनकी ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 9 नवंबर, 2019 को श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद अयोध्या में जमीन खरीदने के लिए देश के कई लोग आने लगे। वहीं खुद उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास के लिए बड़ी मात्रा में जमीन खरीद रही है, इस कारण अयोध्या में जमीनों के दाम बढ़ गए।
 
मंदिर परिसर को वास्तु अनुसार सुधारने,यात्रियों के लिए आने जाने का रास्ता ठीक करने और मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से छोटे बड़े मंदिरों और मकानों को  पूर्ण सहमति से खरीदा गया था। अब तक जितनी भी जमीन ट्रस्ट की  ओर से खरीदी गई वह बाजार के रेट से कम कीमत पर खरीदी गई है। चंपत राय ने पूरे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख