dharma sangrah
✕

Baba Siddique Case : गिरफ्तार आरोपी का रहा है आपराधिक अतीत, 11 साल पहले परिवार ने तोड़ लिया था रिश्ता

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (21:04 IST)
Baba Siddique Murder Case : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपियों में से एक हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह का आपराधिक अतीत रहा है, जिसमें उसके खिलाफ हत्या का एक मामला भी शामिल है। आरोपी ने 11 साल पहले उससे नाता तोड़ लिया था। परिवार ने उसके कृत्य के लिए कड़ी सजा की मांग की है। 
 
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सिंह (23) के परिवार ने कहा कि उन्होंने 11 साल पहले उससे नाता तोड़ लिया था। परिवार ने उसके कृत्य के लिए कड़ी सजा की मांग की है।
ALSO READ: Baba Siddique Murder case : बाबा सिद्दीकी केस में चौथे आरोपी की पहचान, शूटर्स को दे रहा था डायरेक्शन
मुंबई पुलिस ने दो हमलावरों हरियाणा निवासी सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीसरा आरोपी शिव कुमार फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
सिंह के आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा देते हुए कैथल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कालिया ने बताया कि आरोपी को 2019 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें बाद में उसे जमानत मिल गई थी। उन्होंने बताया कि 2022 में जेल में आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी पर एक युवक की पिटाई का एक और मामला दर्ज किया गया था।
ALSO READ: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी घमासान, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
सिंह की दादी फूली देवी ने कैथल में कहा कि परिवार ने 11 साल पहले ही उससे नाता तोड़ लिया था। उन्होंने नरार गांव में अपने निवास पर कहा, उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार का पिछले 11 सालों से उससे कोई रिश्ता नहीं है। अब वह हमारे लिए कुछ भी नहीं है।
 
यह पूछे जाने पर कि सिंह ने क्या किया था, उसकी दादी ने कहा, उसने कुछ नहीं किया। वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह चार साल तक जेल में रहा। सिंह की दादी ने कहा कि उसे उसके कृत्यों के लिए कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए।
 
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता या एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी के पहलू भी शामिल हैं।
ALSO READ: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई थी NCP नेता की मौत
बाबा सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख