ganesh chaturthi

Baba Siddique Case : पुलिस ने कहा- जब सिद्दीकी को गोली मारी, तब उनके साथ पुलिसकर्मी भी था

Updated: रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (20:48 IST)
Baba Siddique Murder Case : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को जब गोली मारी गई, उस दौरान उनकी सुरक्षा में एक पुलिस कांस्टेबल तैनात था। ये कांस्टेबल तीन पालियों में काम करते हैं। अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर मुंबई पहुंचने के बाद कहां रुके थे और उनकी मदद किसने की थी?
ALSO READ: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और 28 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस एक सोशल मीडिया पोस्ट की भी पुष्टि कर रही है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने राकांपा (अजित पवार) नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
ALSO READ: Baba Siddique Murder case : बाबा सिद्दीकी केस में चौथे आरोपी की पहचान, शूटर्स को दे रहा था डायरेक्शन
सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) दत्ता नलवाडे ने कहा, पुलिस ने 15 टीमें बनाई हैं जो महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दी गई हैं और जांच की जा रही है कि शूटरों को किसने सहायता प्रदान की थी।
 
आरोपियों के पास से दो पिस्टल और 28 कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्दीकी को गैर-वर्गीकृत सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें तीन पुलिस कांस्टेबल आवंटित किए गए थे। नलवाडे ने कहा, ये कांस्टेबल तीन पालियों में काम करते हैं। घटना के समय (शनिवार रात) एक पुलिसकर्मी सिद्दीकी के साथ था।
ALSO READ: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर सियासी घमासान, क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?
पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें और लोगों के शामिल होने का संदेह है। अपराध शाखा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर मुंबई पहुंचने के बाद कहां रुके थे और उनकी मदद किसने की थी। उन्होंने बताया, गोलीबारी की घटना के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र धाबडे और एक कांस्टेबल ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख