dharma sangrah
✕

भारतीय मौसम विभाग की सूची में शामिल हुआ POK, क्‍या हो सकते हैं मायने?

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (18:34 IST)
भारत सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के कई मायने न‍िकाले जा रहे हैं।

दरअसल देश में मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली संस्था भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान सूची में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को शामिल किया है।

इस नए फैसले को लेकर मीडिया जगत से लेकर राजनीत‍िक गल‍ियारों में भी चर्चा है।

इस बारे में आईएमडी के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने मीड‍िया को जानकारी दी क‍ि गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को भी मौसम बुलेटिन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ये भी भारत के हिस्से हैं, इसलिए हमने इन्हें मौसम बुलेटिन में शामिल किया है।

मीड‍िया में आई र‍िपोर्ट के मुताब‍िक आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बातचीत में कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पूरे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के लिए मौसम बुलेटिन जारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बुलेटिन में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का भी उल्लेख है, क्योंकि यह भारत का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने को मंजूरी दी थी। इसके लिए पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 2018 के एक कानून में संशोधन और वहां चुनाव कराने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत ने पाकिस्तान से साफतौर पर कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान भी शामिल हैं और वह पूरी तरह भारत का अभिन्न अंग है।

विदेश मंत्रालय ने बहुत सख्त संदेश में पाकिस्तान से कहा है कि पाकिस्तान को गिलगित-बाल्टिस्तान को तुरंत 
खाली करना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा,

‘चूंकि गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का अभिन्न हिस्सा है, लिहाजा पाकिस्तान इसे फौरन खाली कर दे। उसका यहां कब्जा गैरकानूनी है। हमने पाकिस्तान के एक सीनियर डिप्लोमेट को तलब कर उन्हें अपना पक्ष बता दिया है’

भारत सरकार के इस नए फैसले के बाद मीड‍िया और राजनी‍त‍िक संगठन कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख