suvichar
✕

क्वारंटाइन केंद्र से 22 मजदूर भागे, पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (14:01 IST)
रायपुर। आंध्रप्रदेश से आए 22 मजदूर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में क्वारंटाइन केंद्र से भाग गए हैं। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि जिले में गुरुवार देर शाम अरनपुर थाना क्षेत्र स्थित क्वारंटाइन केंद्र से 22 मजदूर भाग गए। सभी मजदूर आंध्रप्रदेश से यहां आए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ALSO READ: क्वारंटाइन ने बदल दी 248 श्रमिकों की जिंदगी, बन गए कोविड स्वयं सेवक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आंध्रप्रदेश से 47 मजदूर पिछले दिनों दंतेवाड़ा जिले में पहुंचे थे। उन्हें घर भेजे जाने से पहले अरनपुर थाना क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले के नहदी गांव के निवासी 22 मजदूर गुरुवार देर शाम केंद्र से भाग गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सभी 22 मजदूरों की चिकित्सकीय जांच की गई थी। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच और पंचायत सचिव को सूचना दे दी गई थी, लेकिन मजदूर अभी तक गांव नहीं पहुंचे हैं।
 
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के किसी भी जिले में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 मामले सामने आए हैं जिनमें से 38 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 21 मरीजों का रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज किया जा रहा है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख