Hanuman Chalisa
✕

UGC रूल्स पर कुमार विश्वास भी बोले, मैं अभागा सवर्ण हूं...

Updated: मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (14:37 IST)
Poet Kumar Vishwas on UGC rules: यूजीसी रूल्स के देशभर में विरोध शुरू हो गया है। इस बीच, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने सीधे-सीधे तो नहीं परोक्ष रूप से इन नियमों पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में #UGC_RollBack के साथ स्व. कुमार रंजन की कविता का उल्लेख किया है। एक्स पर #UGCBlackLaw के साथ अन्य हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं। 

क्या लिखा कुमार विश्वास ने

कवि कुमार विश्वास ने एक्स पर एक पोस्ट में सीधे परोक्ष रूप से यूजीसी रूल्स पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में कवि स्व. कुमार रंजन की कविता का उल्लेख करते हुए लिखा- 'चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा ..।
<

“चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा,
राई लो या पहाड़ लो राजा,
मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूँ मेरा,
रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा ..।”
(स्व० रमेश रंजन) #UGC_RollBack pic.twitter.com/VmsZ2xPiOL

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 27, 2026 >
क्या कहा यूजर्स ने : कुमार विश्वास की इस पोस्ट पर यूजर्स ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं- 
 
कपिल देव शर्मा ने लिखा- मेरी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है उसके साथ पढ़ने वाली एक sc वर्ग की उसकी साथी लड़की उससे बार-बार कहती है कि मेरे पापा और सभी चाचा और मेरी मां और सभी चाचियां बुआ फूफा मौसी मौसा सभी सरकारी नौकरियों में हैं, मेरी बेटी कहती है कि पापाजी ये कैसे इतनी आसानी से सब लग जाते हैं सरकारी।
 
संतोष यादव ने लिखा- एक बार तुझे फिर से प्रणाम आंबेडकर। आज तेरी वजह से अहंकारी खुद को अभागा कहने लगे है। सच में तू न होता तो हम न लड़ पाते इन अभागों से। आरके मीणा ने लिखा- मेहनत करके खाने वाले शूद्र और मांग कर खाने वाले खुद को सर्वश्रेष्ठ बताते हैं यही तो लड़ाई है, फिर भी इनका घमंड नहीं जा रहा।
 
जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने लिखा- जिस देश में एक वर्ग विशेष को अतीत का हवाला दे देकर मां के पेट से ही उसे अपराधी का सर्टिफिकेट दे ये समाज, तो उस अतीत समाज और अब के समाज में क्या फर्क है। जो देश विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा है वो क्या इस तरह से देश को सामाजिक खंड कर करके क्या विश्व गुरू बन सकता हैं। कभी नहीं..
Edited by: Vrijendra
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख