sawan somwar

पॉक्सो एक्ट में उम्रकैद का देश का पहला फैसला

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (17:12 IST)
जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर की स्थानीय अदालत ने नाबालिग से यौन शोषण के मामले में आरोपी कथावाचक आसाराम को प्राकृतिक मौत तक जेल में रहने तथा दो अन्य सेवादारों को 20-20 बीस साल की सजा सुनाने के साथ ही पांच लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

अनुसूचित जाति जनजाति विशेष अदालत के न्यायाधीश मधुसूदन शर्मा ने बुधवार को केंद्रीय कारागार में लगाई गई विशेष अदालत में यह फैसला सुनाया। देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है जिसमें पाक्सो अधिनियम के तहत उम्र कैद की सजा दी गई है।

राजस्थान का जोधपुर केंद्रीय कारागार प्रदेश का पहला और देश का चौथा ऐसा जेल है, जहां अदालत लगाई गई है। जोधपुर केंद्रीय कारागार में 31 साल पूर्व भी अदालत लगाई गई थी। अदालत ने आसाराम उर्फ आसूमल उर्फ थेउमल को धारा 370(4), 342, 506, 376 (2) (एफ) सपठित धारा 120-बी भारतीय दंड संहिता एवं धारा 23 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2000 के दंडनीय अपराध के लिए दंडित किया। यौन उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में दोषी करार दिए जाने के कारण आसाराम ताउम्र जेल में बिताएंगे।

अदालत ने इस प्रकरण में अन्य दो सेवादारों शिल्पी और शरत चन्द्र को बीस बीस साल की सजा सुनाई है तथा दो सेवादारों प्रकाश और शिवा को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया। फैसले के बाद पीड़िता के अधिवक्ता ने न्यायालय में आवेदन कर अभियुक्तों से एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई। (भाषा)

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

LIVE: सहारनपुर में मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

केरल में दिल दहला देने वाला हादसा: खड़ी लॉरी से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के 8 छात्रों की मौत

भारत-अमेरिका रिश्तों पर सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- PM मोदी से मिलना चाहते हैं ट्रंप

मेलोनी बनीं सबसे लंबे वक्त तक इटली की पीएम रहने वालीं नेता, मोदी ने बधाई दी

अगला लेख