dipawali
✕

नीरव को भगाने में मोदी सरकार का हाथ : राहुल गांधी

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (20:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शुक्रवार को दूसरे दिन तीखा हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी तथा अन्य को विदेश भगाने में मोदी सरकार का हाथ है। गांधी ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि घोटाला कर विदेश कैसे भागा जाता है, इसका एक फार्मूला है। इस फार्मूले को उन्होंने गणित की तरह ट्वीट करके बताया है-
"न(मो) 
ल(मो)+नी(मो).....भा(गो)"
यहां उनका न(मो) का अभिप्राय नरेंद्र मोदी, ल(मो) का ललित मोदी, नी(मो) का नीरव मोदी और भा(गो) भाग जाओ है।

गांधी ने इस फार्मूले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीरव मोदी तथा उसके अन्य रिश्तेदारों को घोटाला कर विदेश भागने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कल भी इस घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा था कि लुटेरे समझ गए हैं कि मोदी के गले लगो, देश लूटो और भाग जाओ।

उन्होंने ट्वीट किया और उसको शीर्षक दिया था, भारत को लूटने की गाइड- नीरव मोदी। उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाड़ा कर 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन किया है। (वार्ता)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख