Daily Horoscope
✕

ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की 44 करोड़ रुपए की संपत्ति

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (23:12 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में कथित फर्जीवाड़ा मामले में अपनी जांच विस्तारित करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज नीरव मोदी की पत्नी एमी को पूछताछ के लिए समन भेजा और साथ ही नीरव की बैंकों में जमा राशि तथा शेयरों सहित लगभग 44 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली।


ईडी ने अरबपति हीरा आभूषण कारोबारी से जुड़ी एक वर्कशॉप से बड़ी संख्या में आयातित घड़ियां भी जब्त कर लीं। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत नीरव मोदी समूह के 30 करोड़ रुपए के बैंक खातों और 13.86 करोड़ रुपए के शेयरों पर ताजा जब्ती आदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि नीरव की पत्नी एवं अमेरिकी नागरिक एमी को समन जारी करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने नीरव के रिश्तेदार एवं गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को मुंबई स्थित ईडी कार्यालय बुलाया है। पूछताछ के लिए दी गई कल की तारीख पर आने में विफल रहे नीरव को भी इसी दिन एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने पिछले हफ्ते विभिन्न स्थानों पर नीरव से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में आयातित घड़ियां, स्टील की 176 अल्मारियां, 158 बॉक्स और 60 कंटेनर जब्त किए हैं। ईडी ने कल कारोबारी और उसके समूह से जुड़ी 100 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की जमा राशि, शेयर और कारें जब्त की थीं।

एजेंसी के समक्ष नीरव के पेश न होने के बाद ताजा समन कल जारी किए गए। नीरव ने अपने पासपोर्ट के अस्थाई निलंबन तथा लंबित कारोबारी मुद्दों को अपने पेश न होने का कारण बताया था। एजेंसी ने दावा किया कि ईडी द्वारा इस मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति 5,870 करोड़ रुपए की है।

इसने कहा कि इसका स्वतंत्र मूल्यांकन कराया जा रहा है। फर्जीवाड़ा पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा हाल में की गई शिकायत के बाद प्रकाश में आया था। इसके बाद ईडी तथा अन्य जांच एजेंसियां नीरव, चौकसी और अन्य के खिलाफ जांच कर रही हैं।

पीएनबी ने शिकायत की थी कि इन लोगों ने बैंक के कुछ कर्मियों की कथित मिलीभगत से उसके साथ 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। सीबीआई और ईडी ने मामले की जांच के लिए दो-दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं। माना जाता है कि आपराधिक मामला दर्ज होने से पहले ही नीरव और चौकसी देश छोड़कर भाग गए। (भाषा)

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख