Hanuman Chalisa

PMC खाताधारकों का मुद्दा पीएम मोदी के सामने उठाएंगे फडणवीस

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (18:23 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों से कहा कि वे 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

'पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक' (पीएमसी) में 4,500 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक से लोगों के निकासी पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। इसके चलते बैंक के ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ठाणे से चुनाव लड़ रहे मौजूदा विधायक एवं भाजपा उम्मीदवार संजय केलकर की चुनावी रैली में शामिल लोगों को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह बयान दिया। प्रभावित खाताधारकों ने फडणवीस के सामने अपना दुख जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने उनकी बात तो ध्यान से सुनी लेकिन कहा कि वे कोई आश्वासन नहीं दे सकते, क्योंकि आदर्श आचार संहिता लागू है।

फडणवीस ने कहा कि वे 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं और पीएमसी बैंक मामले से उन्हें अवगत कराने की उन्होंने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को चुनाव के बाद हम मामले पर गौर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कीमत पर बैंक मुक्त हो सके। उसका अन्य को-ऑपरेटिव बैंक वाला हाल नहीं होगा।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण की मांग पर विचार के लिए CM डॉ. मोहन यादव ने कमेटी बनाने का किया एलान, कहा जो हो सकेगा वो करेगी सरकार

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में जाना होगा जेल

WHO की डरावनी रिपोर्ट : दुनिया की 92% आबादी पर कैंसर का खतरा, जानें पुरुषों-महिलाओं में कौन सा कैंसर है सबसे आम

'गिरफ्तार करें या मार दें, फिर भी बांग्लादेश लौटूंगी'— शेख हसीना का बड़ा ऐलान

69 साल का 'चार्ल्स शोभराज' जैसा शातिर मेहमान, जिसने लक्जरी होटलों को 30 साल में लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगाया

अगला लेख