dharma sangrah

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Updated: शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (00:22 IST)
PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे। मोदी 7000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं में से रेलवे से संबंधित परियोजनाएं 5385 करोड़ रुपए की होंगी। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के गांधी मैदान में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां मोदी के दोपहर में पहुंचने और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ मंच साझा करने की उम्मीद है।
 
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा, रैली स्थल पर जनता के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें लगभग पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से लोगों के आने की संभावना है। इसलिए 10,000 बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कस्बे में 10000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह राज्य का 53वां दौरा होगा, जो दर्शाता है कि बिहार मोदी की प्राथमिकताओं की सूची में शीर्ष पर है। शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं में से रेलवे से संबंधित परियोजनाएं 5,385 करोड़ रुपए की होंगी।
 
रेलवे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इसमें 4,079 करोड़ रुपए की लागत से 256 किलोमीटर लंबे दरभंगा-नरकटियागंज और 585 करोड़ रुपए की लागत से दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइनों का दोहरीकरण शामिल है। इस बीच, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, कल, जब प्रधानमंत्री बिहार में होंगे, तो हमें उम्मीद है कि राज्य में बढ़ती अपराध दर पर उनके पास कुछ शब्द होंगे।
ALSO READ: बिहार में 5.76 लाख से ज्‍यादा मतदाता कई क्षेत्रों में पंजीकृत, चुनाव आयोग की जांच में हुआ खुलासा
यादव ने आरोप लगाया, बिहार की धरती पर हर रैली में मोदी यह कहते हुए दिखते हैं कि अगर राजद के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया तो जंगल राज लौट आएगा। उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि जंगल राज पहले ही आ चुका है। दरअसल, यह राज्य में राजग के 20 साल के शासन के दौरान से ही है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि बिहार के लोग प्रधानमंत्री की अनगिनत यात्राओं के दौरान की गई हरकतों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, उन्हें अभी भी वह बयानबाजी याद है जिसके साथ उन्होंने 2015 में राज्य को 1.25 लाख करोड़ रुपए की सहायता देने का वादा किया था लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
ALSO READ: बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?
नायक ने यह भी आरोप लगाया कि बूथ कैप्चरिंग की जगह वोटर्स लिस्ट कैप्चरिंग ने ले ली है क्योंकि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है ताकि विधानसभा चुनाव के नतीजों को भाजपा के पक्ष में किया जा सके। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख