ganesh chaturthi

असम में पीएम मोदी का दूसर दिन, देंगे इन 10 बड़ी परियोजनाओं की सौगात

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2024 (10:35 IST)
  • कामाख्या मंदिर कोरिडोर की आधारशिला रखेंगे
  • ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे पीएम मोदी
  • पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में जनसभा
PM Modi in Assam : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को असम में लगभग 11,600 करोड़ रुपए की 10 बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वे सुबह साढ़े 11 बजे पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
 
आज जिन प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें कामाख्या मंदिर कोरिडोर (498 करोड़ रुपए), गुवाहाटी में नए हवाई अड्डे के टर्मिनल से छह लेन की सड़क (358 करोड़ रुपए), नेहरू स्टेडियम का फीफा मानकों के अनुरूप उन्नयन (831 करोड़ रुपए) और चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर (300 करोड़ रुपए) शामिल है।
 
प्रधानमंत्री ‘असोम माला’ सड़कों के दूसरे संस्करण की भी शुरुआत करेंगे। इस चरण में 43 नई सड़कें और 38 कंक्रीट के पुल शामिल होंगे जिसमें कुल 3,444 करोड़ रुपए का निवेश होगा।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी 578 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्रस्तावित करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा गुवाहाटी में 297 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले यूनिटी मॉल की भी आधारशिला रखेंगे।
 
इसके अलावा मोदी 1,451 करोड़ रुपए की लागत से विकसित बिश्वनाथ चारियाली से गोहपुर तक नवनिर्मित चार-लेन सड़क और 592 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित डोलाबारी से जमुगुरी तक एक और चार-लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे। (एजेंसियां)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

अगला लेख