• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Narendra Modi became emotional on Ram temple, gave advice to ministers
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 24 जनवरी 2024 (19:57 IST)

राम मंदिर पर भावुक हुए PM नरेन्द्र मोदी, मंत्रियों को दी नसीहत

कैबिनेट की बैठक में अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रस्ताव हुआ पास

Narendra Modi
Prime Minister Narendra Modi became emotional: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर भावुक हो गए। कैबिनेट की बैठक में जैसे ही राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया, वे भावुक हो गए। इस दौरान मोदी के मंत्री भी भावुक नजर आए।   
 
दरअसल, कैबिनेट की बैठक में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बधाई, सदियों का सपना पूरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‍अद्वितीय काम किया है। सदियों की प्रतीक्षा पूरी हुई। सिंह ने कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन 22 जनवरी, 2024 को आत्मा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। 
 
राजनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जनता के स्नेह के चलते ही जननायक बने हैं। बताया जा रहा है कि जब धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया तो पीएम मोदी काफी भावुक हो गए थे। 
 
मंत्रियों को नसीहत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर अपने मंत्रियों को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रीगण फरवरी माह में रामलला के दर्शन करने नहीं जाए। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के प्रोटोकॉल के चलते आम जनता को दर्शन करने में परेशानी होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने मंत्रिमंडल सदस्यों के साथ अलग-अलग तारीखों पर रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने वाले हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
PM मोदी ने मुझे फोन नहीं किया, ‍‍बिहार के सीएम नीतीश ने ऐसा क्यों कहा