Hanuman Chalisa

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने की ऑनलाइन दुर्गा पूजा, दिया संदेश...

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (13:31 IST)
नई दिल्ली/कोलकाता।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Narendra Modi) गुरुवार ऑनलाइन पूजा के बाद पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए शुभेच्छा संदेश जारी कर रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...
 
 

12:31 PM, 22nd Oct
-दुर्गा पूजा तभी सफल होती है जब हम किसी का दुख दूर करते हैं।
-हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। 

12:25 PM, 22nd Oct
-नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए देश में लगातार काम जारी है। 
-दुराचारियों को मृत्युदंड तक का प्रावधान किया गया है। 
-मैं भोलेनाथ की नगरी काशी से सांसद हूं। वहां मां दुर्गा अन्नपूर्णा के रूप में विराजित हैं। 
-मां का आशीर्वाद तभी पूरा होगा जब किसान और श्रमिक आत्मनिर्भर बनेंगे। 
-बंगाल की धरती से ही गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर और बंकिम चंद्र चटर्जी ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया था। 

12:22 PM, 22nd Oct
-दुर्गा पूजा तभी पूर्ण होती है जब हम किसी का दुख दूर करते हैं। 
-भारत के विचार, संस्कार और संकल्प भी यही हैं। यही कारण है कि देश में महिला सशक्तीकरण का काम जारी है। 
-नारी शक्ति सभी चुनौतियों को परास्त करने की ताकत रखती है।

12:19 PM, 22nd Oct
-कोरोनावायरस संक्रमण के बीच लोगों दुर्गा के दौरान गजब का संयम दिखाया है। सीमित आयोजन हुए हैं। 
-मास्क पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें और अन्य नियमों का पालन भी पूरी निष्ठा से करें। 

12:18 PM, 22nd Oct
-दुर्गा स्वरूप मां भारती की जो तस्वीर दिखाई देती है वह सबसे पहले अवनीन्द्र नाथ टैगोर ने बनाई थी। 
-मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस समेत सभी क्रांतिकारियों और वैज्ञानिकों का स्मरण किया। 
-आज के भारत को संवारने में बंगाल का बड़ा योगदान है। 
-कला, संगीत और साहित्य जगत में भी बंगाल का अहम योगदान। 

12:13 PM, 22nd Oct
-नवरात्रि के दौरान पूरा देश ही बंगालमय हो गया है। 
-दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता का पर्व है और भारत की पूर्णता पर्व भी है। 
-बंगाल की पूण्यभूमि को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। 
-बंगाल ने शस्त्र और शास्त्र, त्याग और तपस्या से भारत मां की सेवा की है। 
-रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, चैतन्य महाप्रभु, श्री अरबिन्दो, मां आनंदमयी आदि विभूतियों का उल्लेख किया। 

12:04 PM, 22nd Oct
-कोलकाता की दुर्गा पूजा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए नरेंद्र मोदी।
-शंख बजाकर स्वाग‍त किया गया।

11:51 AM, 22nd Oct
-पीएम दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंस ने माध्यम से दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत पर लोगों को शुभेच्छा संदेश देंगे।
-कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने की खास तैयारियां।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

कच्चे तेल में भयंकर आग: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच 116 डॉलर हुए इंडियन बास्केट पर दाम

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख