Hanuman Chalisa
✕

भूस्खलन प्रभावित वायनाड जाएंगे पीएम मोदी, आज नहीं चलेगा सर्च ऑपरेशन

Updated: शनिवार, 10 अगस्त 2024 (08:05 IST)
PM Modi in Wayanad : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे और राहत तथा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा हादसे में जीवित बचे लोगों से बातचीत करेंगे। केरल में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग अभी भी लापता हैं। ALSO READ: वायनाड में रहस्यमयी आवाज से दहशत, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
 
अधिकारियों ने बताया कि मोदी पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर पहुंचेंगे और फिर वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बचाव अभियान में शामिल दल उन्हें निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री आज राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे, जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन में जीवित बचे लोगों से मुलाकात करेंगे।
 
मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें घटना और जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ALSO READ: वायनाड की विनाश लीला, मलबे में बह गए लोग, देखती रह गई बेबस पुलिस
 
आज नहीं चलेगा सर्च ऑपरेशन : प्रधानमंत्री की यात्रा के कारण जिले में सख्त प्रतिबंधों के कारण शनिवार को मुंडाकाई और चूरलमाला जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कोई तलाशी अभियान नहीं चलेगा। सर्च ऑपरेशन में शामिल वालेंटियर्स और अन्य लोगों को आपदा क्षेत्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
 
केरल ने पुनर्वास के लिए 2,000 करोड़ मांगे : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे से एक दिन पहले केरल सरकार की मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इलाके का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम से मुलाकात की और आपदाग्रस्त क्षेत्र में पुनर्वास एवं राहत कार्य के लिए 2,000 करोड़ रुपए की सहायता मांगी।
 
 
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि एक बार जब प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष रूप से तबाही के स्तर को देख लेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख