Hanuman Chalisa
✕

सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन, जन्मदिन पर मोदी ने दिया यह बड़ा तोहफा...

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (11:36 IST)
केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध को रविवार को देश को समर्पित किया। आधारशिला रखे जाने के करीब 56 साल बाद यह बांध देश को समर्पित किया गया है।
 
नर्मदा जिले में बांध स्थल पर पूजा करने के बाद मोदी ने सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करते हुए वहां लगी पट्टिका का अनावरण किया। गौरतलब है कि आज मोदी का जन्मदिन है और वह आज 67 वर्ष के हो गए।
 
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित अन्य विशिष्ट लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। नर्मदा नदी पर बने इस बांध को भाजपा के नेता गुजरात की जीवन रेखा कहते हैं।
 
इस बांध की आधारशिला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पांच अप्रैल, 1951 को रखी थी। हालांकि, अदालती मुकदमों और इसके कारण विस्थापित हुए ग्रामीणों के प्रदर्शनों के कारण बांध को तैयार होने में 56 साल का समय लग गया।
 
पिछले एक सप्ताह से भी कम समय में मोदी की यह दूसरी गुजरात यात्रा है। हाल ही में वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मेजबानी के लिए यहां आए थे और दोनों ने साथ मिलकर भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना की आधारशिला रखी थी।
 
गौरतलब है कि इस वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी की यात्राएं बेहद महत्वपूर्ण हो गई हैं।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि यह परियोजना गुजरात की समृद्धि में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
 
मुख्यमंत्री विजय रूपानी का कहना है कि इससे राज्य के किसानों की उत्पादन क्षमता और कृषि आय दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
 
इस बांध में निर्माण में विभिन्न कारणों से देरी हुई। मेधा पाटकर के नेतृत्व वाली नर्मदा बचाओ आंदोलन इस परियोजना को लेकर पर्यावरण संबंधी और पुनर्वास संबंधी मामलों पर सरकार को उच्चतम न्यायालय तक ले गया था। संस्था ने इसपर 1996 में स्थगनादेश भी ले लिया था।
 
अदालत ने बांध का काम फिर से शुरू करने का आदेश अक्टूबर 2000 में दिया। इस बांध की ऊंचाई को हाल ही में बढ़ाकर 138.68 मीटर किया गया है। (भाषा) 

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अगला लेख