Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी 10 फरवरी को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, दीपिका पादुकोण से मैरी कॉम तक यह दिग्गज होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा।

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (16:10 IST)
PM Modi Pariksha par charcha : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, 6 बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल होंगी।
 
10 फरवरी को प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में कुल आठ कड़ियां होंगी, जिनमें विशेषज्ञ छात्रों से बात करेंगे और उन्हें 'एग्जाम वरियर' (परिक्षा को लेकर तनाव में घिरे रहने वाले) से एग्जाम वॉरियर (तनावमुक्त होकर परीक्षा देने वाले) बनने के उपाय सुझाएंगे।
 
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, ‘हेल्थ इंफ्लूएंसर’ फूड फार्मर, अभिनेता विक्रांत मैसी, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और यूट्यूबर टेक्निकल गुरु जी तथा राधिका गुप्ता भी शामिल होंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि परीक्षा पे चर्चा का अगला संस्करण हाजिर है, वो भी नए और जीवंत प्रारूप में! सभी ‘एग्जाम वारियर’, उनके माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा पे चर्चा 2025 देखने का आग्रह करता हूं, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित आठ बेहद दिलचस्प कड़ियां शामिल हैं!
 
 
छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण फरवरी 2018 में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सातवां संस्करण प्रगति मैदान के भारत मंडपम में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख