dharma sangrah

राजघाट पहुंचे पीएम मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (09:01 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मंगलवार को देश-विदेश में मनाई जा रही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सप्रंग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने महात्मा गांधी की 149वीं जयंती पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
राष्‍ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वच्छता पुरस्कार बांटेंगे। इस दौरान पीएम भी मौजूद रहेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज सुबह महात्मा गांधी के स्मारक पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद राहुल और सोनिया दोनों तत्काल वहां से चले गए क्योंकि उन्हें महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना है। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राहुल के बाद राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
इसके बाद, सोनिया गांधी वहां पहुंचीं और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां भजन हो रहा था।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने भी इस अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख