Daily Horoscope
✕

मिशन गुजरात पर पीएम मोदी, अहमदाबाद में फुट ओवर ब्रिज, भुज को देंगे 6000 करोड़ की सौगात

Updated: शनिवार, 27 अगस्त 2022 (20:28 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अहमदाबाद के साबरमती तट पर ‘खादी उत्सव’ को संबोधित कर अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी गुजरात राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के एक नए कार्यालय भवन और साबरमती नदी पर एक फुट-ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे। वे भुज में करीब 6000 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे।
 
खादी उत्सव भारत के स्वतंत्रता संग्राम में खादी के महत्व को दर्शाने के लिए केंद्र के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित किया जा रहा एक अनूठा आयोजन है।  उत्सव शनिवार शाम साबरमती तट पर आयोजित किया जाएगा, जहां गुजरात के विभिन्न जिलों की 7,500 महिला खादी कारीगर एक ही समय पर चरखा चलाएंगी।
 
इस कार्यक्रम में 1920 के बाद से इस्तेमाल किए गए 22 चरखों को प्रदर्शित करके ‘चरखों’ की विकास यात्रा पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
 
प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए ‘यरवदा चरखा’ के साथ विभिन्न चरखे प्रदर्शित किए जाएंगे, जो आज की प्रौद्योगिकी और नवाचार पर आधारित हैं। इस दौरान पांडुरु खादी के उत्पादन का ‘लाइव’ प्रदर्शन भी होगा।
 
रविवार को प्रधानमंत्री भुज में ‘स्मृति वन’ का उद्घाटन करेंगे, जो गुजरात में 2001 के भूकंप के बाद लोगों द्वारा कठिन परिस्थितियों से उबरने के लिए दिखाई गई भावना को दर्शाता है। इसके अलावा वह भुज में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
मोदी सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर का उद्घाटन करेंगे। नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन 2017 में किया गया था और शेष भाग का उद्घाटन अब किया जा रहा है। इस नहर के जरिए कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में कच्छ में सिंचाई की सुविधा और पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मोदी भारत में सुजुकी के 40 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख