ramcharitmanas

अलग तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं मोदी

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (08:17 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस को अलग तरह से मनाना चाहते हैं और सरकार ने इसके भव्य आयोजन के लिए विस्तृत योजना तैयार की है। 
 
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री चाहते हैं कि भविष्य में स्वतंत्रता दिवस का समारोह सिर्फ एक ही दिन में सीमित न हो बल्कि इसे कई दिन तक भव्य पैमाने पर मनाया जाए।
 
उन्होंने कहा कि मोदी का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन एक दिन में ही सिमटा हुआ है इसे बदला जाना चाहिए और इसके लिए उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू से विचार विमर्श किया है।
 
सरकार चाहती है कि इस भव्य आयोजन में निजी और सरकारी मीडिया को भी शामिल किया जाए और उत्सव इस प्रकार से हो जो कि आज के युवा को उस वक्त के माहौल और उत्साह से रूबरू कराया जा सके।
 
सूत्रों ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रायल में अब तक कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं जिनमें स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं को मीडिया में फिल्मों, फोटो और फीचरों के जरिए सप्ताह भर तक चलाने पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि 'भारत पर्व' नाम का यह आयोजन राजपथ पर किया जाएगा। (वार्ता) 
Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख