Daily Horoscope
✕

आपातकाल पर नरेन्द्र मोदी, सत्ता सुख के लिए देश को जेलखाना बना दिया...

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (14:23 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए मंगलवार को कहा कि जिस पार्टी ने सत्ता सुख के लिए आपातकाल के दौरान देश को बड़े कारागार में तब्दील कर दिया हो और संविधान को कुचल डाला हो, वही दल आज भय फैला रहा है कि मोदी संविधान खत्म कर देगा।
 
देश में आपातकाल लागू करने की 43वीं वर्षगांठ पर यहां के बिरला मातोश्री ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश में कांग्रेस और विशेषकर एक परिवार को जब अपनी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा तो उन्होंने देश पर खतरा बता दिया और कहा कि देश तबाह होने वाला है और इसे हम ही बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार के लिए इस देश की न्यायपालिका की गरिमा पर भी चोट की गई और कांग्रेस की इस मानसिकता में आज भी अंतर नजर नहीं आता। 
 
मोदी ने कहा कि कोई यह समझने की गलती न करें कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं। हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख और परिवार भक्ति के लिए लोकतंत्र और संविधान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

अगला लेख