ramcharitmanas
✕

आपातकाल पर मोदी का ट्वीट- लोग ही नहीं, विचारों को भी बंधक बनाया गया

Updated: मंगलवार, 26 जून 2018 (08:58 IST)
43 साल बाद भी देश में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दाग दाग धुले नहीं है। सत्ताधारी भाजपा आपातकाल की घोषणा वाले उस दिन को काला दिवस के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर आपातकाल के उस दौर को 'काला दौर' बताया है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर 1975 के उस वक्त की आलोचना करते हुए लिखा, 'राजनीतिक शक्ति के लिए सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि विचारों की आजादी को भी बंधक बनाया गया।'
 
25-26 जून की रात लागू उस आदेश के बाद देश के हालात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'मैं सभी पुरुषों और महिलाओं के जज्बे को सलाम करता हूं, जिन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया।'

उन्होंने कहा कि 43 साल पहले लागू किए गए आदेश को भारत काले दौर के तौर पर याद रखेगा, जहां सभी संस्थानों को दबाया गया और खौफ का माहौल पैदा किया गया।
 
मोदी ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लिखना, बहस करना, सवाल करना हमारे लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलू हैं। कोई भी ताकत हमारे संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को कुचल नहीं सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि 26 जून को 43 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल का ऐलान किया था। उस दिन सुबह 8 बजे इंदिरा गांधी ने रेडियो पर आपातकाल का ऐलान किया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

अगला लेख