sundarkand

पीएम मोदी बोले, ‘9/11’ को हुआ था मानवता पर प्रहार, इस तारीख ने पूरे विश्‍व को काफी कुछ सिखाया

Updated: शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (14:39 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि आज दुनिया यह मानने लगी है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान भारत द्वारा सिखाए गए मानवीय मूल्यों में पाया जा सकता है। उन्होंने हमलों की 20वीं बरसी पर कहा कि ‘9/11’ की तारीख को मानवता पर प्रहार के लिए याद किया जाता है और इसने हमें कई चीजें सिखाई हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण किया। यहां पर रोजगार के आकांक्षियों और छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सरदार धाम - द्वितीय चरण के कन्या छात्रावास का भूमि पूजन भी किया।
 
उन्होंने कहा कि आज 11 सितंबर यानी 9/11 है। दुनिया के इतिहास की एक ऐसी तारीख जिसे मानवता पर प्रहार के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी तारीख ने पूरे विश्व को काफी कुछ सिखाया भी। एक सदी पहले ये 11 सितंबर 1893 का ही दिन था जब शिकागो में विश्व धर्म संसद का आयोजन हुआ था।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के ही दिन स्वामी विवेकानंद ने उस वैश्विक मंच पर खड़े होकर दुनिया को भारत के मानवीय मूल्यों से परिचित कराया था। आज दुनिया ये महसूस कर रही है कि 9/11 जैसी त्रासदियों का स्थायी समाधान, मानवता के इन्हीं मूल्यों से ही होगा।
 
उन्होंने कहा कि इन आतंकवादी हमलों से मिली सीख को हमें याद रखना है तो हमें पूरे विश्वास के साथ मानवीय मूल्यों के लिए प्रयास करते रहना होगा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख