Hanuman Chalisa

पीएम मोदी का मिशन लाइफ, क्यों कहा- कार में जिम जाने के बजाए पैदल पसीना बहाएं

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (12:45 IST)
केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में मिशन लाइफ लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धरती को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी। उन्होंने कहा कि लाइफ स्टाइल बदलें, पर्यावरण बचाएं का नारा दिया। प्रधानमंत्री ने लोगों से कार में जिम जाने के बजाए पैदल पसीना बहाने की सलाह दी।  
 
पीएम मोदी ने कहा कि मिशन लाइफ का मंत्र है लाइफ टाइम और इनवायरमेंट। पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत प्रयासों की कामना के साथ ही आज ये मिशन का विजन दुनिया के सामने रख रहा हूं। आज हमारे ग्लेशियर पिघल रहे हैं, हमारी नदियां सूख रही हैं, मौसम अनिश्चित हो रहे हैं और ये बदलाव लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्लामेट चेंज को सिर्फ पॉलिसी मेकिंग पर नहीं छोड़ा जा सकता है।
 
प्रधानमंत्री के कहा कि क्लाइमेट चेंज से हो रहे बदलाव लोग अपने आस-पास महसूस कर रहे हैं, पिछले कुछ दशकों में हमने इस दुष्प्रभाव को तेजी से बढ़ते देखा है।
 
उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ इस धरती की सुरक्षा के लिए जन-जन की शक्तियों को जोड़ता है। उनका बेहतर इस्तेमाल करना सिखाता है। मिशन लाइफ इस बात पर भरोसा करता है की छोटे-छोटे प्रयासों का भी व्यापक प्रभाव हो सकता है।
 
मिशन लाइफ P3 (Pro-Planet People) की अवधारणा को मजबूत करेगा। मिशन लाइफ धरती के लोगों को 'Pro-Planet People' से जोड़ता है, उनको अपने विचार से समाहित करके एक कर देता है। ये प्लेनेट की लाइफ स्टाइल, प्लेनेट के लिए लाइफ स्टाइल, प्लेनेट के द्वारा लाइफ स्टाइल के मूल सिद्धांत पर चलता है।

पीएम मोदी ने कहा ‍कि भारत के लोगों ने 160 करोड़ एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया। इससे 100 मिलियन टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

अगला लेख