sundarkand

2021 में पीएम मोदी आज आखिरी बार करेंगे मन की बात

Updated: रविवार, 26 दिसंबर 2021 (09:24 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह पीएम मोदी का इस साल अंतिम बार मन की बात कार्यक्रम है। 
 
इस कार्यक्रम को पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूरदर्शन पर भी यह लाइव स्ट्रीम होगा। मन की बात कार्यक्रम का पहला एपिसोड तीन अक्टूबर, 2014 को प्रसारित हुआ था।

उल्लेखनीय है कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11 बजे से आकाशवाणी और डीडी चैनलों के माध्यम से पीएम के मन की बात का कार्यक्रम प्रसारित होता है। आज इस ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 84वां एपिसोड है।

ALSO READ: PM मोदी के 3 बड़े ऐलान : 15 से 18 साल की उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन, बुजुर्गों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज, 60 वर्ष से ऊपर की आयु के नागरिकों को प्रीकॉशन डोज
उल्लेखनीय है कि PM मोदी ने शनिवार को देश के नाम 13 मिनट के संबोधन में 3 बड़े ऐलान किए थे। अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के बीच के किशोरों के लिये टीकाकरण अभियान आरंभ किया जाएगा।

10 जनवरी से स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को चिकित्सकों की सलाह पर एहतियात के तौर पर टीकों की खुराक दिए जाने की शुरुआत की जाएगी। हालांकि उन्होंने ‘बूस्टर डोज’ का जिक्र ना करते हुए, इसे ‘प्रीकॉशन डोज’ का नाम दिया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

क्यों खास है उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर? दक्षिण की ओर झुका है 56 सेमी ऊंचा स्वयंभू शिवलिंग

अगला लेख