dharma sangrah
✕

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' से जुड़ी खास बातें...

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (11:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी... 
* महिला विकास नहीं, महिला के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ना होगा। 
* एक वक्त था जब बच्चा मां के नाम से जाना जाता था। 
* पहले पुरुषों की पहचान महिलाओं से होती थी। 
* गोबर और कचरे को आय का जरिया बनाए। 
* किसानों को गोबर बेचने की सही कीमत मिलेगी। 
* हमें जीवन में सुरक्षा को लेकर जागरुक होना चाहिए। 
* गोबरधन योजना से गांव और कृषि दोनों को फायदा। 
* गोबर से धन बनाने की दिशा में गांव आगे बढ़ें। 
* गोबरधन योजना से गांवों को फायदा होगा। 
* भारत में मवेशियों की आबादी लगभग 30 करोड़ है और गोबर का उत्पादन प्रतिदिन लगभग 30 लाख टन है।
* इस बार बजट में ‘स्वच्छ भारत’ के तहत गांवों के लिए बायोगैस के माध्यम से वेस्ट टू वेल्थ और वेस्ट टू एनर्जी बनाने पर जोर दिया गया।
* क्यों, क्या और कैसे का जवाब न मिलने तक शांत न बैठें। 
* हम सब बहुत बार रास्तों पर लिखे हुए बोर्ड पढ़ते हैं जिनमें लिखा होता है – 
- 'सतर्कता हटी-दुर्घटना घटी'
- 'एक भूल करे नुकसान, छीने खुशियाँ और मुस्कान'
- 'इतनी जल्दी न दुनिया छोड़ो, सुरक्षा से अब नाता जोड़ो' 
- 'सुरक्षा से न करो कोई मस्ती, वर्ना ज़िंदगी होगी सस्ती'
* सावधानी से बड़ी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। 
* देश में फैक्ट्रियों के अंदर सुरक्षा के इंतजाम अच्छे नहीं है। 
* हम सतर्क रहें तो दुर्घटनाओं से समाज को बचा सकते हैं। 
* सेफ्टी दो प्रकार की होती है एक वो जो आपदा के समय जरुरी होती है और दूसरी वो जिसकी दैनिक जीवन में आवश्यकता पड़ती है।
* मशीनों को आधुनिक बना रहे हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। 
* मानव कल्याण के लिए विज्ञान का इस्तेमाल हो। 
* बिजली के बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस अल्वा एडिसन अपने प्रयोगों में कई बार असफल रहे।
* एक बार उन्होंने जवाब दिया –मैंने बिजली के बल्ब नहीं बनाने के दस हजार तरीके खोजे हैं, यानि एडिसन ने अपनी असफलताओं को भी अपनी शक्ति बना लिया।
* कई वैज्ञानिक, चिकित्सज्ञ, गणितज्ञ हमारे देश का गौरव। 
* विज्ञान को लेकर युवा साथियों ने मुझसे सवाल पूछे। 
* इस देश में कई महान वैज्ञानिकों का जन्म हुआ। 
* सर जगदीश चन्द्र बोस और हरगोविंद खुराना से लेकर सत्येन्द्र नाथ बोस जैसे वैज्ञानिक भारत के गौरव हैं। 
* नेशनल साइंस डे के अवसर पर हमारे वैज्ञानिकों, विज्ञान से जुड़े सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं।
* पीएम मोदी ने मन की बात में सीवी रमन का जिक्र किया। 
 

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

अगला लेख