Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी केदारनाथ यात्रा पर, चुनाव आयोग ने दी हरी झंडी, याद दिलाई यह बात

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (07:31 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। माना जाता है कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।
 
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग का रुख पूछा था। पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह आधिकारिक यात्रा है, इसलिए आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सिर्फ यह याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 10 मार्च से लागू हुई आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है।
 
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और साथ ही परिणामों की घोषणा भी होगी।
 
सूत्रों ने कहा ‍कि यात्रा आधिकारिक है, इसलिए यह की जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को यह याद दिलाया गया है कि आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। मोदी 18 मई से उत्तराखंड की दो दिन की यात्रा पर होंगे। शनिवार को वह केदारनाथ तथा रविवार को बद्रीनाथ में होंगे। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख