sundarkand
✕

पश्चिम बंगाल में एम्फान ने मचाई तबाही, पीएम मोदी ने देखा नुकसान

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (12:27 IST)
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात ‘अम्फान’ से बुरी तरह प्रभावित हुए पश्चिम बंगाल में हालात का जायजा लिया। मोदी पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता हवाईअड्डा पहुंचे, जहां राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
 
आधिकारिक सूत्रों ने अनुसार मोदी और बनर्जी पहले संक्षिप्त बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री बनर्जी प्रधानमंत्री को चक्रवात के बाद की जमीनी स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मोदी ने ममता बनर्जी और जगदीप धनखड़ के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर हवाई सर्वेक्षण किया। दोनों नेता चक्रवात के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक में भी भाग लेंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार रात को ट्वीट किया था, 'वह (मोदी) हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे, जहां राहत एवं पुनर्वास पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।'
 
तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य के लिए वित्तीय पैकेज की मांग कर सकती हैं। बनर्जी इस चक्रवात को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांग पहले ही कर चुकी हैं। इस चक्रवात के कारण राज्य में 77 लोगों की मौत हो गई है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

US मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा झटका, 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स के नाम मतदाता सूची से बाहर

LIVE: रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

अगला लेख