dharma sangrah

प्रचंड जीत के बाद आज वाराणसी जाएंगे नरेन्द्र मोदी, होगा भव्य स्वागत, मनेगा जीत का जश्न

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (08:25 IST)
वाराणसी। लोकसभा चुनाव में भारी जीत के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। वह 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे वह आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे और जनता का आभार व्यक्त करेंगे। वाराणसी भी अपने इस लोकप्रिय नेता का स्वागत करने और जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
पीएम मोदी सड़क के रास्ते पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सुबह पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और उसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को तैयारियों का जायजा लिया। वाराणसी में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। 
 
उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि मां से आशीर्वाद लेने कल गुजरात जाऊंगा. मुझ पर फिर से विश्वास जताने के लिए मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार व्यक्त करने जाऊंगा।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा 2019 चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर 4.79 लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। वह रविवार को गुजरात पहुंचे और मां से आशीर्वाद लिया। 
 
पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम : 
- पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर 9:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- 9:55 पर वह हेलिकॉप्टर के जरिए 10:15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर आएंगे।
- इसके बाद पर सड़क मार्ग से 10.35 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह लगभग आधे घंटे तक पूजा-अर्चना करेंगे
- दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 1.40 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
 

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख