Hanuman Chalisa

मन की बात Live Updates : पीएम मोदी बोले, तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ

Updated: रविवार, 31 जनवरी 2021 (12:00 IST)
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी नए साल में पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी... 


11:59 AM, 31st Jan
-टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम में कमी आने से गाड़ी के ईंधन की बचत हो रही है। इससे देशवासियों के करीब 21 हजार करोड़ रुपए बचने का अनुमान है, यानी पैसे की भी बचत और समय की भी बचत।
-बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) जो सड़कें बनाती है, उससे गुजरते हुए आपको बड़े ही प्रेरणादायक स्लोगन देखने को मिलते हैं। This is highway not runway’ या फिर ‘Be Mr. Late than Late Mr.’ ये स्लोगन सड़क पर सावधानी बरतने को लेकर लोगों को जागरूक करने में काफी प्रभावी होते हैं।

11:40 AM, 31st Jan
-पीएम ने कहा कि पिछले दिनों झांसी में एक महीने तक चलने वाला स्ट्रॉबेरी  फेस्टिवल शुरू हुआ। हर किसी को आश्‍चर्य होता है कि स्ट्रॉबेरी और बुंदेलखंड लेकिन ये सच्चाई  है। यहां अब में स्ट्रॉबेरी की खेती को लेकर उत्‍साह बढ़ रहा है और इसमें बहुत बड़ी भूमिका झांसी की एक बेटी ने निभाई है।
-उन्होंने कहा कि गुरलीन चावला  लॉ की छात्रा है। उन्‍होंने अपने घर पर और फिर खेत में स्ट्रॉबेरी  की खेती का सफल प्रयोग कर ये विश्‍वास जगाया है कि झांसी में भी ये हो सकता है।
-अमेरिका के सैन फ्रंसिस्को से बेंगलुरु के लिए एक नॉन स्टाप फ्लाइट की कमान भारत की 4 महिला पायलटों ने संभाली। 10000 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफ़र तय करके ये फ्लाइट 215 से अधिक यात्रियों को भारत लेकर आई।
-इस बार 26 जनवरी की परेड में भारतीय वायुसेना की दो महिला ऑफिसर ने नया इतिहास रच दिया। क्षेत्र कोई भी हो, देश की महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। 

11:31 AM, 31st Jan
-हैदराबाद के बोयिनपल्ली में, एक स्थानीय सब्जी मंडी, किस तरह, अपने दायित्व को निभा रही है, ये पढ़कर भी मुझे बहुत अच्छा लगा। इस सब्जी मंडी तय किया है कि बचने वाली सब्जियों को फेंका नहीं जाएगा, इससे बिजली बनाई जाएगी। बेकार हुई सब्जियों से बिजली बनाने के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।

11:30 AM, 31st Jan
-पीएम मोदी ने कहा कि मुझे मन की बात में सबसे अच्छा लगता है कि मुझे बहुत कुछ जानने-सीखने और पढ़ने को मिलता है। एक प्रकार से परोक्ष रूप से आप सबसे जुड़ने का मौका मिलता है।
-उन्होंने देशवासियों से कहा कि वो देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लिखें। अपने इलाके में स्वतंत्रता संग्राम के दौर की वीरता की गाथाओं के बारे में किताबें लिखें।


11:25 AM, 31st Jan
-उन्होंने कहा कि भारत के हर हिस्से में, हर शहर, कस्बे और गांव में आजादी की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी गई थी।
-भारत भूमि के हर कोने में ऐसे महान सपूतों और वीरांगनाओं ने जन्म लिया, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

11:24 AM, 31st Jan
-पीएम ने कहा कि संकट के समय में भारत, दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि, भारत, आज दवाओं और वैक्सीन को लेकर सक्षम है, आत्मनिर्भर है। यही सोच आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी है।
-हम सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का टीकाकरण भी कर रहे हैं।

11:07 AM, 31st Jan
-राष्ट्र ने असाधारण कार्य कर रहे लोगों को उनकी उपलब्धियां और मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इस साल भी पुरस्कार पाने वालों में, वे लोग शामिल हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है।
-इन सबके बीच, दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख, देश, बहुत दुखी भी हुआ। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।
- इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही, अब, हमारा वैक्सीन प्रोग्राम भी, दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।


11:05 AM, 31st Jan
-जब मैं ‘मन की बात’ करता हूं तो ऐसा लगता है, जैसे आपके बीच, आपके परिवार के सदस्य के रूप में उपस्थित हूं। हमारी छोटी-छोटी बातें, जो एक-दूसरे को, कुछ, सिखा जाये, जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव जो, जी-भर के जीने की प्रेरणा बन जाये - बस यही तो है ‘मन की बात’।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

अगला लेख