dharma sangrah
✕

बाढ़ प्रभावित बिहार को मोदी ने दी 500 करोड़ की मदद

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (13:45 IST)
पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद राज्य को 500 करोड़ रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की।
 
प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को दो लाख रुपए एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की सहायता देने का भी ऐलान किया गया।
 
मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया तथा 500 करोड़ रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की।
 
मोदी ने नुकसान के आकलन के लिए तुरंत ही एक केंद्रीय दल भेजने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के फसल बीमा से जुड़े दावों का शीघ्र आकलन करने के लिए बीमा कम्पनियां अपने पर्यवेक्षक तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में भेजें, जिससे किसानों को तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
 
बाढ़ से प्रभावित सड़कों की मरम्मत के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को उपयुक्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली ढांचे को शीघ्र ठीक करने के लिए भी केन्द्र, राज्य सरकार की हर संभव मदद करेगा। 
       
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की हाल की भारत यात्रा के दौरान उनके साथ मोदी की इस बात पर सहमति बनी है कि सप्तकोसी बांध परियोजना और सुनकोसी भंडारण और डाइवर्जन योजना  की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार की जाएगी। दोनों देश सीमावर्ती इलाकों में जलभराव और बाढ़ नियंत्रण पर भी आपस में समन्वय और मजबूत करेंगे। इससे पूरे क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से काफी राहत मिलेगी। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख