dharma sangrah

सीबीआई करेगी सृजन घोटाले की जांच

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (13:01 IST)
नई दिल्ली। बिहार के सृजन घोटाले की जांच का जिम्मा अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पास आ गया है। इस घोटाले में एक हजार करोड़ रुपए के सरकारी फंड को स्वयंसेवी संगठनों के खातों में भेजा गया था।
 
सीबीआई ने इस मामले में दस प्राथमीकियां दर्ज की हैं। इससे पहले मामले की जांच बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) कर रही थी। बिहार सरकार द्वारा मामला सीबीआई को सौंपे जाने के बाद उसने जांच का जिम्मा संभाल लिया।
 
नियमों के मुताबिक, एजेंसी राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमीकियों को नए सिरे से दर्ज करती है लेकिन वह अपनी अंतिम रिपोर्ट यानि आरोप पत्र या क्लोजर रिपोर्ट में अपने निष्कर्ष देने के लिए स्वतंत्र होती है।
 
सूत्रों ने बताया कि प्राथमीकियां सृजन महिला विकास समिति (एनजीओ) की निदेशक मनोरमा देवी, संगठन के अन्य अधिकारियों और बैंक अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि एजेंसी को केंद्र सरकार की ओर से जांच का जिम्मा संभालने के निर्देश प्राप्त हुए हैं और उन्होंने आज बिहार सरकार से जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर लिए हैं।
 
बिहार पुलिस ने ‘सृजन’ की सचिव प्रिया कुमार और उनके पति पर 950 करोड़ रुपए की सरकारी रकम की कथित धोखाधड़ी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।
 
बिहार सरकार के अधिकारियों ने बताया इस साल मनोरमा देवी की मौत के बाद एनजीओ को प्रिया कुमार और मनोरमा देवी का बेटा अमित कुमार चला रहे थे। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगला लेख