ramcharitmanas
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. baba ram rahim

यह पत्र बना राम रहीम पर कार्रवाई का आधार...

baba ram rahim
पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को बाबा राम रहीम को बलात्कार के मामले में दोषी ठहरा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को लिखा गया ये पत्र बना राम रहीम पर कार्रवाई का आधार बना।

बाबा की दो शिष्याओं ने की थी यौन शोषण की लिखित शिकायत की थी। इस पर पहले हरियाणा पुलिस और बाद में सीबीआई ने जांच की थी।
 

सीबीआई के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने 50 वर्षीय डेरा प्रमुख को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए कहा कि उनकी सजा का एलान 28 अगस्त को किया जाएगा। सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने अदालत के बाहर संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उनको सात वर्ष के कारावास से लेकर अजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है।