kundali milan
✕

PM मोदी ने दी 20,140 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (14:52 IST)
PM Modi news in hindi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश को 20,140 करोड़ की कई परियोजनाओं सौगात दी। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश, दिसंबर 2023 में आई बाढ़ और इनसे हुए नुकसान का जिक्र किया और कहा कि वह प्रभावित परिवारों की पीड़ा समझ सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में तमिलनाडु के लोगों के साथ खड़ी है। हम राज्य सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में हवाई और बंदरगाहों, रेलवे, राजमार्ग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, परमाणु ऊर्जा और उच्च शिक्षा से संबंधित 20 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया।
 
मोदी ने देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (DMDK) के नेता विजयकांत की प्रशंसा की, जिनका कुछ दिन पहले ही निधन हो गया था। तमिल सिनेमा और राजनीति में उनके योगदान की भी प्रधानमंत्री ने सराहना की।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नेता के रूप में, राजनीति में विजयकांत ने हमेशा राष्ट्रीय हित को हर चीज से ऊपर रखा।
उन्होंने कहा कि मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
उन्होंने तमिलनाडु के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भी याद किया जिनका हाल ही में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामीनाथन ने देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की।
 
प्रधानमंत्री ने तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बने नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। करीब 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित, दो-स्तरीय नए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन में सालाना 44 लाख से अधिक यात्रियों और व्यस्त समय के दौरान लगभग 3500 यात्रियों की सेवा करने की क्षमता है। नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।
 
प्रधानमंत्री ने चेन्नई में कामराजार बंदरगाह के जनरल कार्गो बर्थ-2 (ऑटोमोबाइल निर्यात/आयात टर्मिनल-2 और कैपिटल ड्रेजिंग फेज-5) को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्र की परियोजनाएं क्षेत्र में ऊर्जा की औद्योगिक, घरेलू और वाणिज्यिक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अगला लेख