गुरुवार, 15 अगस्त 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi gift to farmers, 109 high yielding seeds unveiled
Last Modified: रविवार, 11 अगस्त 2024 (13:53 IST)

किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 61 फसलों की 109 किस्में जारी

narendra modi
Narendra Modi gift to farmers : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 61 फसलों की 109 किस्में जारी की। इस पहल का उद्देश्य कृषि उत्पादकता और किसानों की आय को बढ़ाना है।

इन किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने विकसित किया है और ये कुल 61 फसलों से संबंधित हैं। इनमें 34 खेतों में लगाई जाने वाली और 27 बागवानी की फसलें हैं। खेती की फसलों में अनाज, बाजरा, चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास और फाइबर फसलें शामिल हैं। वहीं बागवानी की फसलों में फलों, सब्जियों, मसालों, फूलों और औषधीय पौधों की नई किस्में शामिल हैं।
 
प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त फसलों की 109 किस्मों को जारी किया और किसानों व वैज्ञानिकों से बातचीत भी की।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार का संकल्प है। ये एक सतत प्रक्रिया है, जो बीज आज जारी किए गए हैं, तो प्रजनक से लेकर फाउंडेशन बीज तक एक साल का समय लगेगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि लैब से लेकर जमीन तक सीधे जानकारी जानी चाहिए। तीन अलग-अलग जगहों पर पीएम मोदी ने 109 किस्म के बीज राष्ट्र को समर्पित किए।
 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 65 फसलों की 109 प्रजातियों के बीज तैयार किए गए हैं। मैं इन किस्मों के बीजों के उत्पादन के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। 109 किस्म के बीज किसानों का जीवन भी बदलेंगे, मुनाफा भी बढ़ाएंगे, जनता के पोषण के लिए उपयोगी होंगे और निर्यात को बढ़ाएंगे। 
Edited by : Nrapendra Gupta