Daily Horoscope
✕

पीएम मोदी खोए बचपन की यादों में, कहा काश मेरे पास भी...

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (12:42 IST)
PM Narendra Modi in Solapur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोलापुर में पीएम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बनी सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने बचपन को याद कर प्रधान सेवक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं आज देखकर आया और मैंने सोचा काश... मुझे भी बचपन में ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में, मेरी सरकार ने गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से योजनाएं क्रियान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी।
 
उन्होंने कहा कि गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। उनके हक का पैसा बिचौलिये लूट जाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है। इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने।
 
उन्होंने लोगों से 22 जनवरी को अपने घरों को राम ज्योति से जगमगाने को कहा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जलाई जाने वाली राम ज्योति लोगों के जीवन से गरीबी दूर करने के लिए प्रेरणा बनेगी।
 
हमारी सरकार पहले दिन से प्रयास कर रही है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए देश में सुशासन हो, देश में ईमानदारी का राज हो। ये रामराज्य ही है जिसने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की प्रेरणा दी है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख