Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी क्वाड समिट में भाग लेने जापान रवाना, नरेंद्र मोदी के दौरे में क्या है खास?

Updated: रविवार, 22 मई 2022 (22:33 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम 2 दिवसीय यात्रा पर जापान के लिए रवाना हो गए, जहां वह क्वाड नेताओं के एक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे जो प्रभावशाली समूह के सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाने तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित घटनाक्रम पर चर्चा करने पर केंद्रित है।
 
मोदी ने एक बयान में कहा कि शिखर सम्मेलन चार सदस्य देशों के नेताओं को क्वाड पहल की प्रगति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी बाइडन, किशिदा और अल्बनीज के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
 
टोक्यो में 24 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन में मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस शामिल होंगे।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, 'विश्व कल्याण शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए एक यात्रा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो के लिए रवाना। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीस, जापान के प्रधानमंत्री किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन के साथ क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन।'
 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

छठ महापर्व की शुरुआत से दिल्ली के AQI और एनवीडिया सीईओ के इस्तीफे तक, जानिए 13 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

अगला लेख