Daily Horoscope
✕

मोदी लहर को फिर भुनाएगी भाजपा, चुनाव से पहले ही 400 सीटों पर बजेगा पार्टी का डंका

Updated: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (09:33 IST)
नई दिल्ली। अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के फरवरी तक देश के अलग-अलग हिस्सों में 50 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके जरिये वह 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। पार्टी ने यह योजना देश में माहौल को एक बार फिर भाजपा मय करने के लिए बनाई है।
 
सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे वरिष्‍ठ नेता भी 50-50 रैलियों को संबोधित करेंगे। 
 
सूत्रों ने बताया कि देश में पार्टी के अभियान के लिए आधार तैयार करने के लक्ष्य के साथ इन रैलियों की योजना बनाई गई। उन्होंने बताया कि हर रैली की रुपरेखा इस प्रकार तैयार की जा रही है कि उसका प्रभाव दो-तीन लोकसभा क्षेत्रों पर पड़े। 
 
पार्टी के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही भाजपा 200 रैलियों के जरिये कम से कम 400 लोकसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी होगी। 
 
उन्होंने बताया कि इन 50 रैलियों के अलावा मोदी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी रैलियों को संबोधित करेंगे जहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। (भाषा) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख