dharma sangrah
✕

पीएम मोदी के भाई ने AAP के बारे में कही ये बात, कहा- हम बेवकूफ नहीं हैं

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2022 (10:12 IST)
बाराबंकी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ दो राजनीतिक दल हैं, भाजपा और कांग्रेस। कभी तीसरा कोई दल नहीं रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कांग्रेस अब ‘शून्य’ है और भाजपा ‘अपनी पूरी ताकत से आ गई है’। प्रहलाद मोदी, भाजपा नेता सुमित सिंह के निमंत्रण पर बाराबंकी पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी।

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। प्रह्लाद मोदी ने कहा कि सुमित सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं और उनके निमंत्रण पर ही वह यहां आए हैं, और उनके आने का कोई अन्य कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को उनकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है और 2024 में भी भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। वह रविवार को अयोध्या भी पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘गुजरात में अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत से लगे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। गांधीनगर में महानगर पालिका का चुनाव भी आम आदमी पार्टी लड़ चुकी है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें चुनाव में उसे सफलता मिलेगी, लेकिन गुजराती मतदाता बेवकूफ नहीं है जो रेवड़ी बाजार में जाकर फंस जाए।
edited by navin rangiyal

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख